September 8, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

बड़ा हादसा:गैस लीक होने से 6 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 20 लोग गंभीर

            

बड़ा हादसा:गैस लीक होने से 6 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, 20 लोग गंभीर

सूरत। गुजरात के सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके की एक कंपनी में गैस रिसाव से 6 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल में घटी।
     बताया जा रहा है कि मिल के पास एक नाला स्थित है। सुबह-सुबह एक अज्ञात टैंकर चालक उस नाले में जहरीला कैमिकल डाल रहा था। इसी समय  जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी भी आ गए और लोगों का दम घुटने लगा। यह जानकारी जैसे ही लोगों में पहुंची, अफरा-तफरी मच गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं गंभीर हालत वाले लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
     प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे के सही कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। सूरत नगर निगम के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 25 मिनट पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
     उन्होंने बताया कि सचिन औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थिति प्रिटिंग मिल के पास खड़े टैंकर से गैस रिसाव के कारण कई कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ हुई। इस घटना में कई कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब छह लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। दमकल कर्मचारियों ने टैंकर के वाल्व को बंद करके गैस रिसाव पर काबू पाया।

error: Content is protected !!