February 22, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों की मां दूसरे प्रेमी संग हो गयी फरार

प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों की मां दूसरे प्रेमी संग हो गयी फरार

युवती ने किया था प्रेम विवाह किया था

हापुड़। कोतवाली में तहरीर देते हुए क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि करीब छह साल पहले उसके बेटे राहुल ने मेरठ की युवती से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के समय युवती के पिता ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

राहुल और उसकी पत्नी के दो बच्चे हुए। युवती के पिता द्वारा कराये पंजीकृत मुकदमें में राहुल के गैर जमानती वारंट हो गये तो पुलिस ने गिरफ्तार कर राहुल को जेल भेज दिया। जो जेल में बंद है। सोमवार को वह घर से दवाई लेने के लिए गई थी बाद में राहुल की पत्नी 20 हजार नकदी आभूषण लेकर दूसरे प्रेमी के संग फरार हो गई। कोतवाली पुलिस का कहना है तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!