नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहिन तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखीमपुर जाते हुए सीतापुर में हिरासत में लिए जाने पर उनका ढाढ़स बांधते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उनके हौसले को देखकर भयभीत हो गई है।
गांधी ने कहा कि यह न्याय की लड़ाई है और इसमें हम देश के किसानों के साथ हैं। लखीमपुर में कल जो घटना हुई वह किसानों का नरसंहार है। इस घटना में आठ किसानों को गाड़ी से कुचल कर मारा गया है। गांधी ने ट्वीट किया, प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। लखीमपुर किसान नरसंहार। वाड्रा ने कहा, भाजपा सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है, किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है।
उन्होंने लखनऊ में कहा कि वह पीडि़त परिजनों से मिलने लखीमपुर जा रही है। बाद में पुलिस ने उन्हें सीतापुर के हरगांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके साथ लखीमपुर जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को भी हिरासत में लिया है।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित