March 15, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

प्यार का पंचनामा फेम इशिता राज की बोल्ड तस्वीरों ने ढाया कहर

Entertainment,

             बॉलीवुड में इन दिनों कोई ना कोई एक्ट्रेस वेकेशन मनाने जा रहीं हैं। इसी लिस्ट में एक नया नाम सामने आया है जो कि इशिता राज शर्मा का है। इशिता राज शर्मा इन दिनों अपने वेकेशन एन्जॉय कर रहीं है। वेकेशन एन्जॉय करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें वह कहर बरपा रहीं है। इशिता राज शर्मा की ये तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने कैमरा के लिए अलग-अलग अंदाज़ में फोटोशूट करवाया है।
             एक्ट्रेस पूल साइट पर पोज़ करते हुए काफी खुश नजऱ आ रहीं है। वे अपनी इन तस्वीरों से फैंस की रातों की नींद उड़ा रहीं हैं। उनकी ऐसी तस्वीरें देखकर किसी का भी मन छुट्टियों पर जाने का करेगा। इशिता फैंस को अपनी अपडेट्स देने के लिए सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है।

Read More- अमायरा दस्तूर ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें तो भड़क गए यूजर्स

              बता दें, एक्ट्रेस ने सबसे पहले मॉडलिंग में अपनी किस्मत आज़माई थी। उसके बाद उन्हें 2011 में वाइल्ड फ्रेम पिक्चर्स के निर्देशन में बनी फिल्म प्यार का पंचनामा में देखा गया था। जिसमें उन्होंने चारू नाम की लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म में सभी न्यूकमर्स थे और उन्हीं न्यूकमर्स के साथ फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपना बेस्ट दिया थी। इशिता ने 2015 में मेरठिया गैंगस्टर्स फिल्म में भी काम किया था।

Read More- आज किसी पहचान के मोहताज नहीं वेधिका कुमार

               इशिता राज शर्मा को लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा में भी देखा जा चुका है। जिसमें उन्होंने पीहू का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्हें ओमकार कपूर के अपोजिट कास्ट किया गया था। इशिता को 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म में भी देखा जा चुका है। फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की थी।
            बता दें, इशिता ने अपनी बी.कॉम की पढ़ाई गार्गी कॉलेज, नई दिल्ली से की है। उसके बाद वह बिजनिस में पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चली गईं थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म जय मम्मी दी में नजर आईं थी।

error: Content is protected !!