अलीगढ़। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ का जन शैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की शाम उनकी पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ शहर के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम लाई गई तो पूरा माहौल जय श्री राम के जयघोषों से गूंज उठा। जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबू जी का नाम रहेगा जैसे नारे लगाए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी अलीगढ़ आए और श्रद्धांजलि दी। देर रात यहां केंद्र व प्रदेश के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना थी। सोमवार सुबह 10 बजे स्टेडियम से ही बाबू जी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव मढ़ौली (अतरौली) पहुंचेगी। यहां पर करीब एक घंटे के लिए जनता दर्शन को रखी जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए बुलंदशहर जिले में गंगा नदी के किनारे नारौरा घाट पर ले जाया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव शरीर को लखनऊ से एयर एंबुलेंस से लाई गई। सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी इनके साथ दूसरे विमान से अलीगढ़ पहुंचे। ये सभी शाम साढ़े चार बजे जैसे धनीपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो कल्याण सिंह अमर रहे के नारे गूंजने लगे। यहां से काफिले के रूप में अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पहुंचे। 10 किमी की इस यात्रा में करीब एक घंटा का समय लगा। रास्ते में हर कोई बाबू जी के दर्शन के लिए उत्साहित था। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। पौने छह बजे काफिला स्टेडियम पहुंचा तो नारों की गूंज यहां भी थी। बड़ी संख्या में लोग बाबू जी के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद थे। यह भीड़ बढ़ती ही चली गई। रात तक यहां पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चलता रहा। सोमवार को नरौरा ले जाते समय 50 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।



More Stories
Gorakhpur Mahotsav 2026 में RPIC Convent School ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान
Road Safety Awareness Campaign – कॉलेज में प्रवेश करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक
Siswa Premier League : नेपाल बनाम कुशीनगर, आखिरी ओवरों तक खिंचा मुकाबला, 9 रनों के अंतर से नेपाल ने मारी बाजी