गोरखपुर। गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, बरकाती मकतब पुराना गोरखपुर व शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह में उर्स-ए-आला हज़रत पर महफिल सजी। जिसमें मौलाना मोहम्मद अहमद निज़ामी, कारी मोहम्मद अनस रज़वी, हाफ़िज़ आफताब, हाफ़िज़ रज़ी अहमद बरकाती ने कहा कि पूरी दुनिया में आला हज़रत की ज़िन्दगी व फतावों पर रिसर्च किया जा रहा है। आज पूरी दुनिया में उर्स-ए-आला हज़रत मनाया जा रहा है। जो इस बात का सबूत है कि आज दुनिया के हर कोने में आला हज़रत के चाहने वाले मौजूद हैं। आला हज़रत का फतावा रज़विया इस्लामी कानून (फिक्ह हनफ़ी) का इंसाइक्लोपीडिया है।
अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। महफिल में जलालुद्दीन, अफ़ज़ल अहमद खान, अलतमश, मो. अफ़ज़ल, फरीद अहमद आदि शामिल रहे।
More Stories
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा