कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में बीते दिवस पूर्व स्कूल प्रबंधक की हत्या का पुलिस ने 24 घन्टे मे खुलासा कर दिया है।
एसपी कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने प्रेसबार्ता मे बताया मृतक सुधीर सक्सेना के मोबाइल के अवलोकन मृतक के भतीजे सौरभ सक्सेना का नाम प्रकाश में आया जब मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है उसने पूछताछ में बताया कि विद्यालय मेरी मां के नाम पर है, जिसमें फीस का हिसाब चाचा मांगता था हिसाब न देने पर वह गाली गलौज करता था,।
उन्होंने बताया की सौरभ बीती 24 अगस्त की देर शाम कॉलेज में आया तथा सौरभ और मृतक सुधीर ने एक साथ शराब पी, इसी दौरान पैसे मांगने पर मृतक सुधीर द्वारा गाली गलौच की जाने लगी, जिससे सौरभ ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से अपने चाचा सुधीर की हत्या कर दी, घटना के बाद सौरभ का भगाने में चौकीदार वीरी सिंह ने सहयोग किया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव