कासगंज। कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जंहा सलमान ख़ुर्शीद ने पीड़ित परिवार को मिलकर अपनी परिवार के प्रति सांत्वनाये व्यक्त की और घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाने की मांग की।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के दौरान कहा कि ऐसे मामलों में सबसे पहले एफआइआर दर्ज होनी चाहिए, सुप्रीम कोर्ट के ये आदेश है और जब एफआइआर ही दर्ज नही होगी तो क्या कार्यवाही होगी, क्या विवेचना होगी और में पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी जताने आया था और आगे की कार्यवाही में जो कदम उठाने की जरूरत होगी वह हम उठाएंगे।
वही सलमान खुर्शीद ने कहा मुझे खासकर इस बात को लेकर यहां भेजा गया है कि कानूनी कार्यवाही में कोई दिक्कत ना हो और हम इस बात को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान