March 15, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

पिता ने नई बाइक नही खरीदी तो बेटा चढ़ गया 150 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर, फिर जाने क्या हुआ

 

पिता ने नई बाइक नही खरीदी तो बेटा चढ़ गया 150 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर, फिर जाने क्या हुआ

            कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शराब के नशे में धुत एक युवक के जिद की हाइट देखिए। युवक अपने पिता से नई बाइक की डिमांड कर रहा था। पिता ने अभी देने में असमर्थता जताई तो रविवार सुबह युवक शराब पीने के बाद 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह देखकर परिजन और आसपास के लोग समझाते रहेए लेकिन नहीं माना। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। उन्होंने समझाकर करीब 2 घंटे बाद युवक को नीचे उतारा। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।     
       मिली जानकारी के अनुसार अगारखार बस्ती निवासी बाबू सिंह कंवर 22 के पिता प्रताप सिंह कंवर ने उसे नई बाइक दिलाने का वादा किया था। इस पर बाबू सिंह ने अपनी पुरानी बाइक बेच दी। इसके बाद नई बाइक के लिए जिद करने लगा। पिता ने अभी बाइक दिलाने में असमर्थता जताई तो बाबू सिंह ने रविवार को शराब पी। इसके बाद नशे में धुत होकर सुबह करीब 9.10 बजे बस्ती में लगे करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। परिजन व आसपास के लोग पहुंचे और उसको नीचे उतरने के लिए समझाने लगे, लेकिन बाबू सिंह मानने के लिए तैयार नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने बाबू सिंह को समझाया साथ ही नई बाइक खरीदवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 11.45 बजे बाबू सिंह नीचे उतरा। पुलिस ने उससे पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन वह नशे में धुत था। अभी इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया गया है।

error: Content is protected !!