भोपाल । अशोका गार्डन मे पत्नी को तलाक देने के बाद युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की जब शादी करने का दबाव बनाने लगी तो उसने इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेमरा अशोका गार्डन निवासी 22 साल की युवती 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रह रही है। उसके मकान के पास ही राजू कुशवाह रहता है। पेशे से मैकेनिक राजू पत्नी को तलाक दे चुका है।
युवती ने पुलिस को बताया कि सालभर पहले राजू से उसकी दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग पनपने लगा। इसी बीच आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। सालभर से आरोपी उसका दैहिक शोषण कर रहा था।
हाल ही में युवती ने जब उसे शादी करने के कहा तो आरोपी मुकर गया। तलाक के बाद राजू कुशवाह की पत्नी बच्चों को लेकर अलग रह रही थी। राजू घर में अकेला रहता था। उसने युवती से शादी करने का वादा किया था। लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई थी। परिवार वाले शादी की तैयारी भी कर ली थी। इससे पहले आरोपी शादी से इंकार कर दिया।
More Stories
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं
CBSE Board Result 2024 : विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर – जानें कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट