कोरबा। कोबरा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर की देर रात युवक ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। वहीं वह शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में ही वह देर रात पत्नी से विवाद कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम रामपुर निवासी जयपाल बंजारे खेती किसानी करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसकी करीब 10 साल पहले सोमकुंवर 32 वर्ष से शादी हुई थी। दोनों के 9 व 7 साल के एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि जयपाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। सोमकुंवर भी उसके चरित्र पर संदेह करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा तो जयपाल अंदर से टांगी उठा लाया और सोमकुंवर के गर्दन पर वार कर दिया।दोनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वही अब बच्चों की देखभाल करेंगे।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं