महराजगंज। निषाद पार्टी प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी को लंबा काफिला लेकर चलना पहले दिन ही महगा पड़ गया, पुरंदरपुर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उलंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जाता है कि आज सोमवार को भाजपा समर्थित निषाद पार्टी प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी को काफी लंबा गाड़ियो का काफिला लेकर निकलना महगा पड़ गया, नौतनवा विधान सभा में प्रवेश करने पर स्थाई निगरानी समिति के तहरीर पर पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने आदर्श आचार संहिता के उलंघन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने बताया कि मानक से अधिक वाहन लेकर चलने व आदर्श आचार संहिता का उलंघन पाया गया है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान