महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ,भैसाहिया के समीप नाले में पड़ा युवक का शव मिला, जिसकी पहचान 25 वर्षीय दिनेश कुमार गुप्ता के रूप में हुयी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह शौच के लिए एक व्यक्ति ने नाले में पड़ी लाश को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर सुनकर काफी संख्या में गांव के लोग वहां पहुंचे और नौतनवा पुलिस को सूचना दिये, मृतक की पहचान दिनेश कुमार गुप्ता 25 वर्ष ,पुत्र झगरू नई कोर्ट के रूप में हुयी।
परिवार वालों के अनुसार दिनेश एक सप्ताह पहले बाहर से कमा कर घर वापस आया था और किसी काम से लक्ष्मीपुर गया था और वहाँ से वह घर को वापस आ रहा था लक्ष्मीपुर से कुछ ही दूरी पर रास्ते के समीप नाले में पड़ी लाश मिली जो हत्या की आशंका जताई जा रही है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव