जौनपुर। घर से भागकर मुंबई जाने के लिए शाहगंज स्टेशन पर पहुंचे प्रेमी युगल को आरपीएफ ने हिरासत में लिया। पूछताछ में सही जवाब न देने पर पुलिस ने दोनों को बाल संरक्षण गृह के लिए भेज दिया। दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं।
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ घर से भागकर शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। किशोरी स्कूल ड्रेस में होने पर गश्त के दौरान जवानों ने उससे पूछताछ शुरू कर दिया। दोनों के सही उत्तर न देने पर आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया।
मामले में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी व 17 वर्षीय किशोर को बाल संरक्षण में भेजा गया है। उनके परिजनों को सूचना भेजने का प्रयास किया जा रहा है।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान