नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र की दो महिलाएं महालक्ष्मी पर्व पर नर्मदा नदी में स्नान करने गयी थीं, जहां दोनों गहरे पानी में डूब गयीं। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
Read More- Lucknow News : एड फिल्म का झांसा देकर युवती का अश्लील वीडियो, मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार खमरिया रिछई गांव निवासी दुर्गा (19) और किरण (20) महालक्ष्मी पर्व पर नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए कल गोकुला घाट पर अपने स्वजनों के साथ गयी थीं। नर्मदा तट पर अलग अलग स्थल पर महिला और पुरुष नहा रहे थे। तभी इन दोनों का पैर फिसल गया और गहरें पानी में चले गयी। स्थानीय लोग उनको बचाने के लिए कूदे और किरण को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Read More- दोस्त की मां से थे डॉक्टर के अवैध संबंध : दोस्त ने होटल में कर दी डॉक्टर की हत्या, जांच में मामला आया सामने
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी लापता महिला दुर्गा का पता लगाने का प्रयास किया मगर कही पर पता नहीं चला। महिला की खोजबीन के लिए पुलिस ने आज सुबह एक बार फिर रेस्क्यू शुरू किया है। दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार बतायीं गयीं हैं।



More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं