February 20, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

नदी में डूबे चार स्कूली छात्र, शव बरामद

 

नदी में डूबे चार स्कूली छात्र, शव बरामद

           भुवनेश्वर। ओडिशा के कटक में महानदी नदी में डूबे चार स्कूली छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान चंदन बेहरा, अजिंक्य बहलिया, शुभम सेठी और ओम प्रकाश बेहरा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 13 से 14 वर्ष है।
             स्थानीय लोगों के अनुसार चारों गुरुवार दोपहर दो साइकिल से नदी में गए थे। शाम के समय लोगों ने देखा कि भादीमुल घाट के पास नदी के किनारे पर साइकिलें पड़ी देखी, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। फिर उन लड़कों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो सहपाठी थे। जहां एक शव बीती शाम बरामद किया गया, वहीं तीन अन्य के शव शुक्रवार को दमकल कर्मियों ने बरामद किए। चारों कटक शहर के चौलियागंज थाना क्षेत्र के नयाबाजार क्षेत्र के पोतापोखरी के रहने वाले थे।

error: Content is protected !!