खड्डा-कुशीनगर। खड्डा से पडरौना मुख्य मार्ग पर भुजौली खुर्द के पास आज दोपहर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गयी, इस टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार खड्डा से पड़रौना मुख्य मार्ग पर भुजौली खुर्द के पास आज बुधवार की दोपहर दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए, घटना को देख राहगीर व आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए जिसमें एक घायल के परिजन जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और अपने घर के घायल युवक को इलाज के लिए ले गए, जब कि दूसरे घायल का इलाज ग्राम प्रधान द्वारा कराए गया।
घायलों में एक धरनीपट्टी के गुप्ता परिवार तथा दूसरा लेखपाल खड्डा क्षेत्र के रूप में बताई जा रही है।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव