September 17, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

दो बच्चों की मॉं को युवक से हो गया प्यार, पति को छोड़ रहने लगी लिव-इन में, फिर जाने क्या हुआ

              

दो बच्चों की मॉं को युवक से हो गया प्यार, पति को छोड़ रहने लगी लिव-इन में, फिर जाने क्या हुआ

भोपाल। आनंद नगर में रहने वाली 20 साल की विवाहित महिला को मोहल्ले में आने जाने के दौरान एक युवक से प्यार हो गया, युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर पति से अलग करा दिया। इसके बाद में उसने महिला को उसके दो बच्चों समेत अपने साथ हथाईखेड़ा में लिव-इन में रख लिया। पहले उसने पीड़िता के बच्चों को साथ रखकर परवरिश का वादा किया था। अब वह बच्चों को साथ रखने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर महिला और आरोपित के मध्य विवाद होने लगा तो आरोपित ने फरियादिया से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपित की गिफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है।
     पिपलानी पुलिस ने बताया कि 20 साल की महिला आनंद नगर में रहती है। उसके दो बच्चे हैं। उसका अपने पति से आए दिन विवाद होता था। उसके मोहल्ले में हथाईखेड़ा में रहने वाले युवक का आना जाना था। इसी दौरान दोनों की पहचान हो गई और यवक ने महिला को प्रेम जाल में फांस लिया। पति के जुल्म ज्यादती को लेकर उसने महिला को बरगलाया और शादी करने का झांसा दिया।
        आरोपित की बातों में आकर महिला ने पति को छोड़ दिया और बीते सितंबर असद के साथ में हथाईखेड़ा स्थित उसके घर में जाकर रहने लगी। उसके साथ उसके दोनों बच्चे भी थे! सितंबर माह से नवंबर तक सब ठीक चला। नवंबर से युवक ने बच्चों की परवरिश का जिम्मा उठाने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर महिला और उसके बीच में विवाद होने लगे। वहीं महिला ने पिछले कुछ दिनों से युवक के वादे अनुसार शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपित और विवाद करने लगा। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और उसे घर से भगा दिया। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया।
   पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

error: Content is protected !!