लखनऊ । समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना भाजपा की रणनीति है। कांग्रेस के साथ उनकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का कानून जीप के टायरों के नीचे रौंदा जा रहा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में यह बातें कहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे। उन्हें सम्मन नहीं गुलदस्ते भेंट किए जा रहे हैं। इस मामले की जांच में जानबूझ कर देरी की जा रही है ताकि किसानो को इंसाफ न मिल सके। उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। अगले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रदेश में सक्रियता के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की योजना का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी लोग मदद में आगे रहते हैं। वह भी आधी आधी रात पीडि़तों से मिलते हैं और उनकी मदद कराते हैं लेकिन इसमें किसी से कोई कंप्टीशन नहीं है।
सीखने समझने के लिए जाते हैं विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विदेश यात्रा करने आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम जब विदेश यात्रा गए तो कुछ न कुछ सीख कर आए। जर्मनी गए। वहां एक्सप्रेसवे देखा। हमने उत्तर प्रदेश में उसी तरह आगरा एक्सप्रेसवे वे बनवाया। लंदन की नदी देखी। यहां लखनऊ में रिवर फ्रंट बनवाया। एक्सप्रेस वे सहित अन्य बड़े कार्य वहां की स्थिति देखने के बाद ही तय किए गए थे। मुख्यमंत्री भी कई बार विदेश जा चुके हैं लेकिन लौटने के बाद यूपी के लिए कुछ नहीं किया।


More Stories
Gorakhpur Mahotsav 2026 में RPIC Convent School ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान
Road Safety Awareness Campaign – कॉलेज में प्रवेश करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक
Siswa Premier League : नेपाल बनाम कुशीनगर, आखिरी ओवरों तक खिंचा मुकाबला, 9 रनों के अंतर से नेपाल ने मारी बाजी