भिण्ड। जिले के मूरतपुरा गांव में एक महिला को पति समेत ससुराली इसलिए प्रताड़ित कर रहे है क्योंकि महिला ने चार साल पहले बेटी को जन्म दिया था। तब से अब तक संतान के तौर पर बेटा को जन्म नहीं दे सकी। इसी बात से खफा होकर महिला को घर से निकाल दिया। महिला, अपने भाई के साथ रहने के लिए मजबूर हो गई।
महिला थाना प्रभारी रत्ना जैन के मुताबिक मौ थाना क्षेत्र की मीराबाई की शादी करीब सात साल पहले मूरतपुरा, अटेर निवासी राजेश जाटव के साथ हुई थी। महिला के पहली संतान के तौर पर एक बेटी 5 नवंबर 2017 में हुई थी। तब से अब तक महिला को उसका पति राजेश और ससुराली जन प्रताड़ित करते आ रहे थे। पहली बेटी के जन्म के बाद वे बेटा की आस लगाए बैठे थे। जब दो साल तक कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने मारपीट करके महिला को अपने घर से निकालते हुए मायके भेज दिया। इसके बाद महिला, अपने भाई के साथ ग्वालियर जाकर रहने लगी। पीड़िता ने महिला थाने आकर शिकायती आवेदन दिया। इस पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में महिला के पति राजेश और सास राजबेटी को आरोपी बनाया है।



More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं