बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के बाहरी रिंग रोड पर गुरुवार सुबह ट्रक और यात्री बस की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा गुरुवार सुबह उस वक्त हुआ जब आउटर रिंग रोड पर एक ट्रक और एक यात्री बस की टक्कर हो गई। घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं और बचाव एवं राहत कार्य जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन विपरीत दिशाओं से आ रहे थे, जब दोनों की टक्कर हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, सड़क पर एक आवारा गाय थी और जानवर को बचाने की कोशिश में दोनों वाहन आपस में टकरा गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को पीडि़तों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव