December 14, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

टॉयलेट गयी थी नाबालिग, किरायेदार ने बंधक बना किया दुष्कर्म, आरोपी किरायेदार गिरफ्तार

              

टॉयलेट गयी थी नाबालिग, किरायेदार ने बंधक बना किया दुष्कर्म, आरोपी किरायेदार गिरफ्तार

देहरादून। 14 वर्षीय मकान मालिक की लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। वसंत विहार थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी। कहा कि उनके मकान में नीचे के तल पर किरायेदार युवक रहता है।
    आरोप है कि 23 दिसंबर की रात किरायेदार ने अपने दोस्त के साथ उनकी बेटी का उस वक्त अपहरण किया जब वह टॉयलेट के लिए गई थी। दोनों उसे अपने कमरे में लेकर गए और वहां रातभर दुष्कर्म किया। सुबह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे से ऊपर के तल पर भेज दिया। सुबह पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद लड़की के पिता को मामला पता लगा तो वसंत विहार थाने में तहरीर दी गई। एसओ वसंत विहार ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी है। वह दून रहकर मजदूरी करता है।

You may have missed

error: Content is protected !!