नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह जनता से जुड़े सवालों को टालती है और लोगों के सवालों का कभी भी जवाब नहीं देती है।
उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकाल के साढे चार साल पूरा होने पर जश्न मनाने के साथ ही अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उसे बताना चाहिए कि जनता से जुड़े वादों को पूरा करने में वह असफल क्यों रही है।
उप्र सरकार को चाहिए था कि 4.5 सालों पर जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन नहीं। फिर झूठ, झूठ और सिर्फ झूठ
👉लाखों खाली पदों पर नौकरियां देने और लटकी भर्तियां कराने पर
👉किसान को गन्ना, गेहूं, धान, आलू के दाम देने में
👉बिजली के दाम कम करने में
👉महंगाई रोकने में
उप्र सरकार फेल रही— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 19, 2021



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त