रास्ते में आकाश बच्चियों के सामने अश्लील बातें करने लगा
कानपुर। बिधनू के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव का ही एक युवक घर से खेत आने-जाने के दौरान अश्लील बातें कर छेड़छाड़ करता है। शुक्रवार को अपनी दो छोटी बेटियों संग खते जा रही थी। तभी रास्ते में आकाश बच्चियों के सामने अश्लील बातें करने लगा। विरोध पर जान की धमकी देते हुए भाग निकला। वहीं, रात में आकाश ने घर की बिजली भी काट दी। कंट्रोल रूम पर पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया,लेकिन फोन नहीं उठा।
बिधनू एसओ अमित मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान