January 20, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

चूल्हा जलाना भी हुआ महंगा, 14 साल बाद बढ़ गई माचिस की किमत

 

चूल्हा जलाना भी हुआ महंगा, 14 साल बाद बढ़ गई माचिस की किमत

           नई दिल्ली। एक तरफ देश पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं अब आम जनता के लिए एक और बुरी खबर है। दरअसल, माचिस की डिब्बी के दाम बढऩे जा रहे हैं। करीब 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़े हैं।
      रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने यानी 1 दिसंबर से माचिस के दाम 1 रुपए बढ़ जाएंगे। इस बढ़ोतरी के बाद माचिस की नई कीमत 2 रुपए होगी। कीमत में बढ़ोतरी का ये फैसला ऑल इंडिया चौंबर ऑफ मैचेस की बैठक में लिया गया। आपको बता दें कि इस बैठक में पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधि शामिल थे। इन्होंने सर्वसम्मति से माचिस के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।
   इस बढ़ोतरी की वजह कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि को बताया जा रहा है। माचिस बनाने के लिए मुख्य तौर पर लाल फास्फोरस, मोम, बॉक्स बोर्ड आदि की जरूरत होती है। इन सभी कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। दरअसल, डीजल की कीमत बढऩे की वजह से ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हुआ है। यही वजह है कि कच्चे माल की कीमतों में इजाफा हुआ है।  करीब 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आखिरी बार साल 2007 में माचिस की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। तब माचिस की कीमत में 50 पैसे का बोझ बढ़ा दिया गया था। इसके बाद माचिस की कीमत 1 रुपए थी। अब यही माचिस 2 रुपए में मिलेगी।

error: Content is protected !!