पनियहवा-कुशीनगर। गोरखपुर से नरकटियागंज रेल मार्ग पर पनियहवा पुल के पास आज रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस की सूचना देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने टेªन रोक कर दी, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से नरकटियागंज रेल मार्ग पर आज रविवार को पनियहवा रेलवे स्टेशन से बिहार की तरफ जा रही देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने पनियहवा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा देख और ट्रेन रोक कर नजदीकी रेलवे स्टेशन को सूचना दी। जिसकी जानकारी मिलते ही खड्डा पुलिस व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। रेलवे लाइन के बीच में पड़ा मृतक का सिर व धड़ अलग-अलग था। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी एकत्र हो गई, जिस पर मृतक की पहचान हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा निवासी 28 वर्षीय मोहन गुप्ता पुत्र मोतीलाल गुप्ता के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन पार करते समय किसी टेªन की चपेट मे आने से कट कर दर्दनाक मौत हो गयी।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान