सिसवा बाजार-महराजगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर सिसवा-घुघली रेलवे स्टेशन के बीच बंदी गांव के सामने आज रविवार को 19037 डाउन अवध एक्सप्रेस की चपेट मे आने से एक युवक की कट कर दर्दनाक मौत हो गयी, मृतक के पास से नेपाली पासपोर्ट मिला जिससे उसकी पहचान नेपाल राष्ट्र के नवल परासी निवासी श्रीनिवास कोइरी के रूप में हुई, सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगों का कहना है कि मृत युवक काफी देर से ट्रेन की पटरी के बगल में एक खेत के मेड़ पर बैठा हुआ था और ट्रेन आते ही उसके सामने कूद गया।
कोठीभार थानाध्यक्ष उमेश कुमार का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है, शव की पहचान नेपाल निवासी श्रीनिवास के रूप में हुई है, जांच पड़ताल जारी है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान