जालौन। उत्तरप्रदेश के उरई में जन विश्वास यात्रा में गृहमंत्री अमित शाह के उरई पहुंचने पर स्थानीय सपा नेताओं को नजर बंद किया गया। पुलिस ने गृहमंत्री के प्रस्थान करने पर सपा नेताओं को घर से नहीं निकलने दिया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जन विश्वास यात्रा के माध्यम से लोगों से संपर्क कर रहे हैं। रविवार को वह उरई पहुंचने। गृहमंत्री के कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ता कोई खलल न डालें इसके चलते कोतवाली पुलिस ने स्थानीय सपा नेताओं में पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपू त्रिपाठी, पूर्व नगर महासचिव इमरान अंसारी, वैभव मधु श्रीवास्तव एडवोकेट आदि को इमरान अंसारी के आवास पर सुबह ही एकत्रित कर लिया। पुलिस ने सभी सपा नेताओं को गृहमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने तक नजरबंद रखा।
इस दौरान पूर्व सपा नगर महासचिव इमरान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नजरबंद करने के तरीके अपना रही है। ताकि कोई कार्यक्रम में पहुंचकर सच्चाई न बयान कर दे। इस दौरान सपा नेता देवेंद्र राठौर, हाफिज रफीक, अंशुल गुर्जर, इसरार खान, जैद सिद्दीकी सपा नेता, समीर सिद्दीकी, गोलू खान आदि भी नजरबंद रहे।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान