गोरखपुर। पत्रकार अरूण कुमार के खिलाफ कैम्पियरगंज थाने में हरिजन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने को लेकर इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी गोरखपुर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी ने कहा कि यह जांच का विषय है कि बिना जांच के पत्रकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाया जाएगा।
ब्लाक के खजूरगांवा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय घीसापुर में बाउंड्रीवाल का निर्माण निर्माण चल रहा था। चहार दीवारी निर्माण में सादे बालू एवं सेम ईंट का प्रयोग हो रहा था। एक चौनल के पत्रकार अरूण कुमार ने पहुंचकर काम कर रहे कारीगर व मजदूरों से बातचीत का वीडियो बनाकर खबर चला दी। जिस पर ग्राम प्रधान अमरावती देवी के पति शिवसरन प्रसाद ने पत्रकार पर पैसा मांगने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने पत्रकार अरूण कुमार के खिलाफ धारा 385,504,506 व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष गोरखपुर राकेश कुमार मिश्रा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अभय पाण्डेय, रामचन्द्र, दया कुमार, अरुण कुमार, सतीश कुमार, डॉ. शकील अहमद, नवेद आलम, अंशुल वर्मा, सतीश चन्द, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहें।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान