October 23, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर बोला हमला, BJP प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल को जिताने की अपील की

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर बोला हमला, BJP प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल को जिताने की अपील की

      सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के श्रीराम जानकी मंदिर के मैदान में आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सिसवा विधान सभा के प्रत्याशी प्रेम सागर पटेल के समर्थन में केंद्रीय महिला एवम बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सभा को सम्बोधित करते हुए जहाँ कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला वही भाजपा प्रत्याशी को वोट करने की अपील किया।

     आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने निर्धारित कार्यक्रम से लगभग दो घण्टे लेट से पहुंची।
      उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस, सपा व बसपा पर खूब हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि जब तक उनके पास देश की कमान है किसानों का अहित नही होने देंगे, हर गरीब को 19 महीने से मुफ्त राशन दिया जा रहा है, महिलाओ को इज्जत घर मिला, गरीबो को आवास मिला तो कोविड के समय सरकार आप के साथ खड़ी थी।
 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर बोला हमला, BJP प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल को जिताने की अपील की

   उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह गौरव की बात है कि दुनिया में लोग योगी और मोदी की सराहना कर रहे है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मोदी और योगी डबल इंजन की सरकार में 19 महीना देश के उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ नागरिकों को फ्री राशन दिया गया, अगर जनता को किसी ने सम्मान दिलाया है तो वो नरेंद्र मोदी और योगी है। अगर किसी ने देश को बचाया उस नेता का नाम है नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी की पार्टी का नाम है भारतीय जनता पार्टी।

     उन्होंने कहा कि वैक्सीन अपने  देश में बनाया गया और दूसरी और राहुल गांधी कहते रहे हम तो इंजेक्शन विदेश से लाएंगे इंजेक्शन मोदी की है इसे मत अपनाना।
      अंत मे उन्होंने कहा मैं इसी जगह पर 2017 के चुनाव में वादा देकर गई थी कि हम सिसवा को टाउन एरिया से नगरपालिका बनाएंगे और हमने अपना वादा पूरा किया, आप सभी प्रेम के सागर को कमल का बटन पर अपना मत देकर जितावे, तब 2022 में मैं इस सिसवा को तहसील बनवाया जायेगा।
    इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविदास परदेशी, जिला उपाध्यक्ष व तमाम भाजपा नेता और पदाधिकारियो के साथ हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही।
error: Content is protected !!