नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने हर रोज की तरह आज यानी 10 जनवरी 2022 को प्रभावित होने वाली ट्रेनों की लिस्ट अपडेट कर दी है। भारतीय रेलवे ने आज भी हर रोज की तरह प्रभावित होने वाली ट्रेनों की लिस्ट अपडेट कर दी है। भारतीय रेलवे ने आज (सोमवार) 387 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि 20 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप आज कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो ट्रेनों का स्टेटस जरूर देख लें।
रेलवे हर रोज़ डेवलपमेंट वर्क, कोहरा और मौसम के चलते सैकड़ों ट्रेनें रद्द कर देता है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह करीब 8 बजे तक के अपडेट्स के मुताबिक, रेलवे ने 387 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द जबकि 20 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल कर दिया है। जिसमें दिल्ली, यूपी, बिहार समेत विभिन्न राज्यों की ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 05 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं, जबकि 05 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं