गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी 26 नवम्बर 2021 यानी संविधान दिवस से 15 दिन का सदस्यता महाअभियान की शुरुआत (दलित बस्ती) सुभाष चौक जटेपुर उत्तरी से हो चुकी है यह अभियान 10 दिसम्बर 2021 तक चलेगा।
महानगर के सदस्यता अभियान के प्रभारी /महानगर उपाध्यक्ष गोपाल गांधी ने मीडिया के लोगों से वार्ता में बताया की चलो कांग्रेस की ओर कांग्रेस सदस्यता महाअभियान में ‘‘एक परिवार, नये सदस्य चार’’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जायेंगे। इस महाअभियान के लिए सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर- 82 3000 5000 है। गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘‘भीम चर्चा’’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा। संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान पर चर्चा होगी। प्रत्येक नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर/नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य द्वारा मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा। शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। महिला कॉलेजों/महाविद्यालयों के सामने ’’लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’’ बैनर के तहत सदस्यता अभियान चलाते हुए कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का संदेश छात्राओं तक पहुँचाया जायेगा।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान