March 15, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

इंस्टाग्राम पर हुयी दोस्ती, छात्रा ने शादी से किया इंकार तो जान से मारने की दी धमकी

 

         रुड़की। बीटेक की छात्रा को दोस्त ने सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करना शुरू कर दिया। आरोप है कि घर पर आकर दोस्त ने गाली-गलौच कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी पर पीछा करने समेत विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया है।
    सिविल लाइंस कोतवाली को युवती ने बताया कि वह दिल्ली से बीटेक कर रही है। इंस्टाग्राम पर विवेक निवासी राजस्थान से दोस्ती हुई थी। करीब छह महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। आरोप है कि विवेक ने शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। जनवरी 2021 में विवेक अपने परिजनों को लेकर रुड़की उनके घर आया। परिवार के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन परिजनों ने विवेक की हरकतों को नापसंद करते हुए शादी कराने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि तभी से विवेक ने सोशल मीडिया पर उसे घर आकर भी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई।
     इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विवेक बोहरा निवासी कौरोलिया रोड गीता भवन कॉलोनी जैतारण पाली राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!