गोरखपुर। गोरखपुर एवं महराजगंज जनपद में सीड आफ होप फाऊंडेशन चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज 200 परिवारों में राशन एवं कंबल वितरण किया गया।
बताते चलें कि जमीनी स्तर पर हर समुदायों के बीच लॉकडाउन से लेकर वर्तमान तक निरंतर उनके बीच राहत कार्य पहुंचाने का कार्य सीड आफ होप फाऊंडेशन चौरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 30 दिसंबर दिन गुरुवार को कंजर समाज जोगियाबारी, भौराबारी, मधवापुर, बसंतपुर, गोपलापुर क्षेत्र में ट्रस्ट की तरफ से 200 परिवारों में राशन एवं कंबल वितरण किया गया।
पत्रकारों से बातचीत में ट्रस्टी अरुण प्रकाश ने बताया कि उन्हें खुद कैंसर की बीमारी है वे कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं फिर भी गरीबों का दुख दर्द बांटने में वे खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि समाज सेवा करना उनके लिए एक नशा हो गया है गरीबों एवं असहायों में उनका दुख दर्द दूर करने में मजा आता है।
इस कार्यक्रम में ट्रस्टी अरुण प्रकाश,पी.सी क्लिफ़र्ड, सचिन रोबिट, श्याम सुंदर, मोजेज अब्राहम, दिनेश चंद्र,डोरी, छेदा आदि उपस्थित रहे।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान