घरेलू उपभोक्ताओं को लगेगा महंगी बिजली का करंट
भोपाल। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। आठ अप्रैल से बिजली भी महंगी होगी, जिससे घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने तीन से 123 रुपये अधिक बिल चुकाने होंगे।
मप्र विद्युत नियामक आयोग ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बिजली टौरिफ जारी कर दिया है। इसके तहत बिजली की दरों में 2.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यानी प्रति यूनि दर में आठ से 12 पैसे बढ़ जाएंगे। इसका असर डेढ़ करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। वहीं फिक्स चार्ज (नियत प्रभार) में पांच से 12 रुपए प्रति यूनिट, कनेक्शन और किलोवाट चार्ज में वृद्धि की गई है।
नए इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में नियत प्रभार को खत्म कर दिया है, लेकिन इसे वसूला जाएगा। दरों में बदलाव से छोटे उद्योगों को राहत है, जबकि बड़े उद्योगों को ढाई से तीन और कृषि उपभोक्ताओं को बिजली दर में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं