इंदौर। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने युवक को ऑनलाइन ऑर्डर पर जहर मुहैया करवाया, जिसको खाने से उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत कलेक्टोरेट जनसुनवाई में की गई। इस पर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे रासुका में निरुद्ध किया जाएगा। वहीं, मामले की जांच एएसपी राजेश व्यास को सौपी है।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के लोधा कॉलोनी में रहने वाला आदित्य पिता रणजीत वर्मा फल बेचता था। करीब तीन माह पहले 29 जुलाई को उसने अमेजन कंपनी से जहर के चार पैकेट मंगवाए थे। जहर खाने से उसकी 30 जुलाई को मौत हो गई थी। बुक किया था जहर का ऑर्डर आदित्य ने 22 जुलाई को अमेजन पर ऑर्डर बुक किया था। बुकिंग नंबर और ऑर्डर नंबर भी है। इन सभी के दसतवेज उन्होंने कलेक्टर की शिकायत के साथ किए हैं।
वहीं इसी मामले को लेकर युवा सामाजिक संगठन ने कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता यतीन नागर, देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि ई-कॉमर्स की यह कंपनी प्रतिबंधित गांजा, शराब और दूसरे मादक पदार्थ तक ऑनलाइन बेच रही हे।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं