महराजगंज। दुनिया चांद तक पहुंच गयी लेकिन आज भी कही ना कही लोगों में अंध विश्वास देखने को मिल ही जाता है, ऐसे ही अंध विश्वास में मौत के बाद कब्र में दफना दिये जाने के बाद एक महिला ने जिंदा करने की बात कही और परिजन लड़के को कब्र से निकाल दिये लेकिन जिंदा नही हो सका और फिर उसे कब्र में दफना दिया गया, पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
बतया जाता है कि जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के विष्णु मंदिर गणेशपुर ढाला के पास अशोक गौड़ के 9 वर्षिय लड़के शिवम उर्फ राज की मृत्यु के बाद जंगल में उसके शव को दफनाया दिया गया था। जिसके बाद उषा नाम की एक महिला जो खुद को झाड़-फूंक करने वाली बताते हुए कहा कि मैंने तुम्हारे बच्चे को टोना जादू करके मार दिया है, कब्र से उसे बाहर निकाल कर लाओ जिंदा कर दूंगी। इस दौरान उषा द्वारा मृतक शिवम कि लाश को कब्र से बाहर निकाल कर निर्वस्त्र खड़ी होकर तंत्र मंत्र किया किंतु किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिली, ऐसे में लाश को पुनः कब्र में दफना दिया गया।
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार रात्रि गश्त के दौरान मौके पर पहुंच कर पाच को गिरफ्तार कर लिया। पांचों व्यक्तियों को दंडनीय अपराध का बोध कराते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या- 236/21,धारा- 294, 297, 268, भादवी पंजीकृत करते हुए अशोक कुमार पुत्र चंद्रिका,राजन पुत्र चंद्रबली, जानकी पुत्र राज बहादुर साहनी, उषा पत्नी जानकी,लीलावती पत्नी अशोकनिवासीगण गणेशपुर थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज को
गिरफ्तारी चालान का दिया है।
More Stories
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Yogi Government Gives Big Gift – योगी सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, जल्द जारी होगा आदेश