बुलंदशहर। होटल में खाना खाने के दौरान किसी बात पर हुए विवाद में होटल के संचालक ने ग्राहक को चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से लहूलूहान कर दिया, यह आरोप पीड़ित ने लगाया है, घायल युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नरसेना के बुगरासी चौकी क्षेत्र में शराब के ठेके का सेल्समेन होटल में खाना खाने गया था कि किसी बात को लेकर ग्राहक और होटल मालिक के बीच विवाद हो गया, विवाद में मारपीट के साथ ही धारदार हथियार चले जिससे ग्राहक गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल को किया नजदीकी अस्पताल में भर्ती, पीड़ित ने दी नरसेना थाने में तहरीर। पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान