सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा रेलवे स्टेशन के मैदान में आज शनिवार की शाम सेना व अन्य भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सीडीएस विपिन रावत सहित सभी सैन्य अधिकारियों के निधन पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी, युवाओं ने कहा कि शहीद सेनानायक व अफसरों को उनकी सेवाओं से सदैव याद रखा जाएगा।
आज शनिवार की शाम सिसवा स्टेशन परिसर में सेना व अन्य भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों की सख्यां में युवाओं ने विपिन रावत सहित सभी सैन्य अधिकारियों के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें सभी ने नम आंखों से शहीद हुए विपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में, करन गौड़, सुमित जायसवाल, सुतुध्न, आशिष, अश्वीत, सागर, रोहित, अतिम यादव, अली मो, पिन्टू, प्रिन्स, नितेश, मनीष, अलोक, वशिष्ठ, रितेश, राजन, दीपक, शिवम गौड़, सतीश गौड़, गोल्डेन यादव, निषाद, नंदन, विक्की गुप्ता, अवधेश यादव, चुनू गौड़, रोशन चौधरी, आदि मौजूद रहे।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित