सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा स्थित IPL चीनी मिल में आज मंगलवार को हवन, पूजन व डोंगे में गन्ना डालकर गन्ना पेराई सत्र 2021-22 का शुभारम्भ किया गया।
आज मंगलवार को IPL चीनी मिल के यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी ने मिल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना, हवन व पाठ किया। इसके बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झां, उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र व विधायक प्रेमसागर पटेल द्वारा डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, अजय सिंह, राकेश जायसवाल, बैजनाथ सिंह, बच्चन लाल गोंड, नीरज श्रीवास्तव, रंजीत कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित