सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल के सगे भांजे सपा में शामिल हो गये और सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के साथ चलने का फैसला ले लिया, इसे भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
बताते चले सिसवा विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक प्रेमसागर पटेल का जहां कई गांव में विरोध का सामना करना पड़ा इसी बीच आज सिसवा ब्लॉक के ग्राम बरवा कलाँ के निवासी और भाजपा प्रत्याशी के सगे भांजे मनीष पटेल ने आपने सगे मामा प्रेमसागर पटेल का साथ छोड़ दिया और सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गये हैं, अब सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में वोट माँग रहे हैं।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान