सिसवा बाजार-महराजगंज। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कि लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें जगह-जगह मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है, सिसवा नगर पालिका परिषद द्वारा एसडीएम व प्रसाशक मु0 जसीम व ईओ रामदुलार यादव के नेतृत्व में आज रविवार को सिसव नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें नगर पालिका के वाहनों पर सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद कार्यालय से निकली मतदाता जागरूकता रैली गोपाल नगर, अमरपुरवा, श्रीरामजानकी मंदिर रोड़, ईस्टेट चौक, सब्जी मण्डी, प्रेम चित्र मंदिर रोड़, फलमण्डी, रेलवे स्टेशन रोड़, पुरानी पुलिस चौकी होते हुए खबर लिखे जाने तक आगे बढ़ रही थी, इस रैली में आगे-आगे सिसवा नगर पालिका परिषद द्वारा एसडीएम व प्रसाशक मु0 जसीम व ईओ रामदुलार यादव दर्जनों कर्मचारियों के साथ चल रहे थे, साथ में कर्मचारियों के हाथों में मतदाता जागरूका का बैनर भी था और पीछे नगर पालिका परिषद के दर्जनों की संख्या में वाहनों पर कर्मचारी खड़े हो कर लोगों के मतदान के लिए जागरूक कर रहे थे, वाहनों पर मतदाता जागरूकता के बैनर लगे हुए थे और वाहनों पर मतदाता जागरूकता के गाने चल रहे थे।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान