सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शकुंतला जायसवाल के न0पा0प0 सिसवा में चुनावी जनसम्पर्क कार्यालय का उदघाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने फीता काटकर किया और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, अंकित सिहं, रामनारायण जायसवाल व प्रमोद कुमार जायसवाल सहित वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हर हाल में शकुंन्तला जायसवाल को विजय श्री दिलाने के लिए अपील किया और कहा कि यह जीत पार्टी की जीत होगी ऐसे में आप सभी शकुंतला जायसवाल को जिताने मे ंलग जाए, इनकी जीत सिसवा के विकास के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जायसवाल ने किया, इस दौरान नगर पालिका परिषद भाजपा प्रत्याशी प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, गौतम तिवारी, अमरेंद्र मल्ल, मनीष शर्मा, उमेश पूरी, राजू सिंह, आशीष उपाध्याय, श्रीराम शाही, उत्तम जायसवाल, शिब्बू मल्ल, रामेश्वर जायसवाल, मुन्ना गौड,़ राजू सिंह, अरुण कुमार व भाजपा से सभसाद पद के सभी प्रत्याशी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान