सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के चुनाव में जनता बदलाव के मूड में दिखाई दे रही है, ऐसे में हो सकता है अध्यक्ष के लिए नये चेहरे पर जनता मतदान करे, वैसे समय बतायेगा कि किस के सिर ताज सज रहा है।
सिसवा नगर पालिका परिषद के नये कमेटी के लिए चुनाव का दौर चल रहा है, सभी प्रत्याशी जनता के दरबार में पहुंच रहे है और वोट मांग रहे है, नगर पालिका को बनाते समय 16 गांव को जोड़ा गया ऐसे में जो चर्चाएं क्षेत्र में है उसके अनुसार लोग इस बार बदलाव के मूड में दिखाई दे रहे है और नये चेहरे को वरियता दे रहे है।
सिसवा को नगर पालिका बने लगभग दो साल हो गये और लोगों का कहना है कि दो सालों से गिरजेश जायसवाल लगातार क्षेत्र मे दौरा कर जनता से मिलते रहे, कोई दूसरा कभी दिखाई नही दिया और जब चुनाव का बिगुल बजा है तो कई लोग सामने आ गये है।
वही क्षेत्र मे जनता का मूड कुछ नया करने को दिखाई दे रहा है वह है बदलाव का, ऐसे मे हो सकता है अध्यक्ष पद पर नया चेहरा देखने को मिले।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान