फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आगमन 02-10-2021 जनपद में हो रहा है। जिसको लेकर लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. आजम खान के नेतृत्व में कोराईं स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने नेशनल हाईवे पर फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के बीच किया जाएगा। इसके बाद काफिला बिंदकी विधानसभा के गोपालगंज पहुंचेगा। जहां प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. आजम खान ने देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में स्वागत स्थल पर पहुंचने की अपील की।



More Stories
Maharajganj News : बेटियों की सफलता को मिला मान – DM ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राओं को डेमो चेक पुरस्कार देकर किया सम्मानित
Maharajganj News – DM संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नगरपालिका परिषद सिसवा की बैठक, DM ने की कार्ययोजना की समीक्षा
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में “मैरी क्रिसमस” समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन