फतेहपुर । मलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम शौचक्रिया करने गयी किशोरी के साथ गांव के ही दो लोगों ने जबरन दुष्कर्म किया जिससे आहत होकर किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। वही इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है वही घटना के बाद से ही मृतका का परिवार सदमें है।
बताते चले कि शुक्रवार की शाम गांव की रहने वाली किशोरी शौचक्रिया के लिये गयी थी तभी गांव के ही दो युवक उसके पीछे चले गये और सूनसान जगह देख उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुये भाग खड़े हुये उधर पीड़ित किशोरी ने घर आकर अपने परिजनों को आप बीती बताने के बाद लोकलज्जा व शर्म के कारण जहर खाकर अपनी अपनी जान दे दी। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद विच्छेदन गृह भेज दिया है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान