सीतापुर । शराब का नशा और बाइक की रफ्तार ने एक जिंदगी और निगल ली बीती रात सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अपने चचेरे भाई के साथ जाते समय एक ट्रक से भिड़ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई भी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रमन सिंह पुत्र पराग सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी कोडरिया थाना अटरिया अपने चचेरे भाई सर्वेश सिंह 40 वर्ष पुत्र रामचंद्र किसी रिश्तेदारी से वापस बीती सोमवार की देर रात अपने घर जा रहे थे। कुंवर हाईवे पर के निकट सामने आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार चोटिल हो गये। गंभीर हालत में दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने रमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सर्वेश सिंह का इलाज सिधौली में किया गया।
बताते हैं यह दोनों युवक निकट के ही गांव स्थित अपने साढू के यहां गए थे। जहां पर काफी देर रात तक पार्टी करने के बाद वह लोग शराब के नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर रवाना हुए थे। कुंवरपुर के निकट अचानक से इनकी तेज रफ्तार बाइक सामने आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव