सिसवा बाजार-महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी विशेष सदस्यता अभियान के तहत आज सोमवार को नगर पालिका सिसवा क्षेत्र के खेसरारी मोल्हू टोला पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के उपलब्धियां बता कर क्षेत्र के लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से खुश होकर अपने अपने मोबाइल से मिस कॉल मार कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता बने।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी आयोग के सदस्य अमित अंजन ने कहा कि आज मोदी और योगी जी के योजनाओं से समस्त समाज के लोगों को लाभ मिल रहा है बिना भेदभाव के जिससे आम जनमानस में सरकार के प्रति काफी खुशी की लहर है।
जिला महामंत्री मदन राजभर ने कहा कि आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को लाभ पहुंचा कर भारतीय जनता पार्टी ने जनता का हितैषी बनी हुई है जिससे जनता आज खुद अपने अपने मोबाइल से मिस कॉल मार कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं यह हम सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सौभाग्य की बात है ।
आज सदस्यता कार्यक्रम में जिला महामंत्री किसान मोर्चा दयाशंकर सिंह , जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राकेश कनौजिया, जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा मुन्ना गौंड़, भाजपा स्वच्छ भारत के जिला संयोजक श्री राम साही , सिसवा मंडल के उपाध्यक्ष हरि किशुन कुशवाहा, राजेश बैश्य,भारी संख्या में लोगो ने भाजपा की सदस्यता लिया ।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान