उज्जैन। चेहरा जितना मासूम कारनामे उते ही खतरनाक। वो शादी नहीं फरेब करती थीं वो घर नहीं बसाती, तबाह करती थीं। शादी को खेल समझने वाली यह दुल्हन नहीं लुटेरी थी। शादी की रात ही वह सारा माल बंटोरकर नौ दो ग्यारह हो जाती थीं। उसके निशाने पर होते थे कारोबारी युवक ताकि ज्यादा से ज्यादा माल लूटा जा सके। हालांकि अब जेल में हैं।
ग्वालियर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के भाई को दो दिन पहले उज्जैन से पकड़ा है। यह फर्जी भाई अपने गैंग की लुटेरी दुल्हन के लिए कारोबारी लड़के फंसाता था। फर्जी बहनों की शादी करवाता और कुछ दिन बाद लुटेरी दुल्हन कैश और सोना लेकर फरार हो जाती थीं। गिरफ्तार युवक गिरोह का मास्टर माइंड है। यह गैंग इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में वारदात कर चुकी है। ग्वालियर के बिलौआ निवासी नागेंद्र जैन कपड़ा कारोबारी हैं। तीन दिसम्बर 2020 को उन्होंने अपने छोटे भाई दीपक जैन और सुमित जैन की शादी उज्जैन की नंदिनी मित्तल और रिंकी मित्तल से की थी। रिश्ता लेकर दोनों लड़यिों का भाई संदीप मित्तल पहुंचा था। यह रिश्ता समाज के बाबूलाल जैन ने करवाया था। शादी के बाद नंदिनी और रिंकी रहीं। इसके बाद वह मायके जाने का बहाना बनाकर वहां से चली गईं। जब वह कई दिनों तक नहीं लौटीं तो घरवालों ने कमरों की तलाशी ली। इसमें पता चला कि सारे जेवर और सात लाख रुपए लेकर वह फरार हो चुकी हैं।
पीड़ित ने बताया कि शादी के समय उन्हें बताया गया था कि दोनों बहनों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच में पता चला कि दोनों बहनों के खिलाफ उज्जैन में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं