बस्ती । यूपी की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आजमी ने कहा की भाजपा का जो हाल बंगाल चुनाव में हुआ वही हाल यूपी के चुनाव में भी होगा। भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है। महंगाई और अपराध चरम पर है। जो सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते हैं सरकार उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इससे यह साफ होता है कि अघोषित इमरजेंसी चल रही है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार की देर रात आयोजित कार्यक्रम में अबू आसिम आजमी ने बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा बसपा भाजपा का अंग है। मायावती का भाजपा के साथ जाने का पुराना रिकार्ड है। वो खुलकर कह चुकी हैं कि सपा को हराने के लिए भाजपा को वोट करें। चुनाव में सौ-सौ मुस्लिमों को टिकट देकर वो वोट कटवाती हैं ताकि भाजपा को फायदा मिल सके। वहीं चुनाव लडऩे में जुटी कांग्रेस को भी जमीनी हकीकत का आकलन कर लेना चाहिए। कांग्रेस विहार में 70 सीट पर चुनाव न लड़ी होती तो वहां भाजपा हार जाती। ओवैसी को लेकर आजमी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की आंधी चलने वाली है जिसके बाद ओवैसी की आईएमआईएम जैसी वोट काटने वाली पार्टियां गायब हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम सहित कई इलाकों में कमजोर हुई है जिसके कारण वो खुद चाहती है कि ये पार्टियां चुनाव लड़े जिससे भाजपा को फायदा मिले। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रभाव वाली पार्टियों से गठबंधन कर सपा चुनाव लड़ेगी, हमारा किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नही होगा। अबु आजमी चुनावी माहौल भांपने के लिए बस्ती पहुंचे थे और यहां पार्टी के कई नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद पत्रकारों से वार्ता किया।
अबू आजमी ने इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया । कहा कि प्रदेश को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जैसा मुख्यमंत्री दूसरा नहीं मिल सकता। आशा की किरण अब सिर्फ समाजवादी पार्टी की ओर दिखती है जिसके सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अबू आसिम आजमी जैसे नेताओं ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के बैनर तले जो काम किया है वह अब मील का पत्थर बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह से त्रस्त है और उससे छुटकारा चाहती है।
इस मौके पर सपा नेताओं ने अबू आजमी को फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, दूधराम के साथ ही जमील अहमद, अरविन्द सोनकर, जावेद पिण्डारी, विजय विक्रम आर्य, मो. जावेद, हाफिज इलियास, सिद्धेश सिन्हा, मो. सलीम, मो. उमर, निसार अहमद, अब्दुल वफा, अली हसन, अब्दुल मोईन, मो. शकील, मो. हामिश, मो. आमिश खान, जिब्बू, अब्दुल हफीज, सलाम उल्लाह, मुफ्तीशहरे आलम, अजीमुल्ला, निहाल अहमद, अबरार अहमद, जुवेर अहमद, मौलाना शमशुल हक, समीउल्लाह, इश्तियाक, निजामुद्दीन, सैदुल्लाह के साथ ही पार्टी के अनेक नेता शामिल रहे।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव